जमशेदपुर, सितम्बर 12 -- जमशेदपुर। दुर्गा पूजा महोत्सव को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें स्वच्छोत्सव और स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने की रणनीति तय की गई।बैठक में पूजा पंडालों को पर्यावरण अनुकूल बनाने, स्रोत पर कचरा पृथक्करण, पुष्प और जैविक कचरे के सुरक्षित निस्तारण, पुन: उपयोग की व्यवस्था और पूजा विशेष कचरा संग्रहण के लिए विशेष वाहनों की तैनाती पर विस्तार से चर्चा की गई। डीएमसी कृष्ण कुमार ने समिति पदाधिकारियों से अपील की कि दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाएं। उन्होंने पंडाल परिसरों को प्लास्ट...