धनबाद, अगस्त 4 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता मरीजों के लिए राहत भरी खबर। वर्षों से निर्माणाधीन सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का इनडोर सेवा इस साल दुर्गापूजा से पहले शुरू हो जाएगी। अस्पताल प्रबंधन इसके लिए व्यापक तैयारी कर रही है। सुपर स्पेशियलिटी के लिए आए डॉक्टर इनडोर सेवा देंगे। प्रशिक्षित कर्मचारियों की व्यवस्था की जा रही है। बता दें कि लगभग 160 करोड़ रुपए से बने इस अत्याधुनिक हॉस्पिटल में 200 बेड हैं। इसमें 40 आईसीयू बेड शामिल हैं। यहां आठ विभागों का संचालन होगा। इन विभागों के लिए अलग-अलग मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का निर्माण कराया गया है। हृदय रोग के मरीजों के लिए एडवांस कैथलैब बना है। इसके अलावा अत्याधुनिक मेडिकल उपकरण लगाए जा रहे हैं। इनडोर सेवा शुरू होने से मरीजों को यहां भर्ती किया जा सकेगा और उनका इलाज हो सकेगा। अभी इसके लिए मरीजों को या तो...