गिरडीह, अक्टूबर 4 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बादल के झमाझम बरसने से गुरुवार-शुक्रवार को दुर्गापूजा के उत्सव का रंग फीका हो गया। बेहिसाब बारिश ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। लोग दुर्गापूजा पर शहर सहित ग्रामीण मेले का मजा नहीं ले पाए। महिलाएं और बच्चों में खासी उदासी देखी गई। शुक्रवार को मौसम साफ रहने और धूप खिलने की लोगों की उम्मीद थी, लेकिन बादल और बूंदाबांदी ने फिर उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पूरे दिन बादल छाए रहने से धूप नहीं खिली। मौसम में भी सिहरन बढ़ने से लोग घरों में दुबके रहे। पूरे त्योहार पर मूसलाधार बारिश की बौछारें होने से लोगों के सपने और मनोरंजन धरे के धरे रह गए। लगातार बारिश ने शहर को बदसूरत बना दिया है। प्रमुख सड़कों पर पानी ही पानी है। गलियों की दशा भी बदतर है। सड़कें पानी से कीचड़मय में हो गई है। नालियों के गंदे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.