नवादा, दिसम्बर 31 -- कौआकोल, एक संवाददाता। कौआकोल प्रखंड की केवाली पंचायत के मुसहर (भुइयां) जाति बहुल दुर्गापुर गांव वासियों को आज तक पक्की सड़क नसीब नहीं हो सकी है। ग्रामीणों को एक स्थान से दूसरे स्थान जाने के लिए पगडंडियों के सहारे ही आवागमन करना पड़ता है। अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण यह गांव आज भी दिन दुनिया से पूरी तरह से कटा हुआ है। देश आजाद इस की 77 वां वर्षगांठ मना रहा है पर इस गांव के लोग हर तरह की मुलभूत सुविधाओं से पूरी तरह से वंचित हैं। गांव में शिक्षा के नाम पर एक प्राथमिक विद्यालय तक नहीं है। शिक्षा प्राप्त करने के लिए बच्चों को नदी पार कर दूर के दूसरे गांवों में जाना पड़ता है या फिर बच्चे अनपढ़ ही रह जाते हैं। छोटे-छोटे बच्चों को दूर के दूसरे गांवों स्थित विद्यालयों में भेजना अभिभावकों के लिए काफी कष्टकर है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.