पूर्णिया, फरवरी 3 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।पूर्णिया-टीकापट्टी मुख्य सड़क मार्ग पर दुर्गापुर चौक के नजदीक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक चंदेश्वरी मंडल उर्फ चानो मंडल रघुनाथपुर पंचायत के दुर्गापुर वार्ड नंबर 10 निवासी पोलाय मंडल उर्फ पोलो मंडल का पुत्र था। मृतक के परिजनों ने बताया कि चानो मंडल रविवार की शाम भवानीपुर बाजार से पैदल अपने घर दुर्गापुर जा रहा था। इसी दौरान दुर्गापुर चौक से थोड़ा दूर पहले एक बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया। बाइक की टक्कर से चानो मंडल की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। स्थानीय लोगों के सहयोग से चानो मंडल को सामुदायिक अस्पताल भवानीपुर ले जाया गया जहां मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर भवानीपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच दुर्घटना कारित बाइक को जब्त कर थाना लाया गया। दूस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.