सीवान, अक्टूबर 9 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के आनंद नगर चौराहा स्थित नव युवक दुर्गा पूजा सेवा समिति के भव्य पंडाल में कार्यक्रम का आयोजन रविवार की शाम किया गया। इस मौके पर दीपोत्सव, झिझिया नृत्य के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं, इस खास मौके पर इनर व्हील क्लब ऑफ आद्या ने अपने कार्यों का शुभारंभ किया। इनर व्हील क्लब ऑफ आद्या, सीवान की सदस्याओं ने दीपोत्सव, झिझिया नृत्य प भंडारे के जरिए पूरे पूजा पंडाल में भक्ति, सौहार्द व सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण जगा दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व रंगोली सजाने से हुआ। इस क्रम में सभी सदस्याओं ने मिलकर एकता, प्रकाश व सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया। ब्यूटीशियन नीतू सिंह के निर्देशन में एक बालिका ने मां दुर्गा का रूप धारण कर संपूर्ण वातावरण को भक्तिभाव से भर दिया। नन्हीं-नन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.