देवरिया, सितम्बर 21 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रुद्रपुर शनिवार को स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ विधायक जयप्रकाश निषाद ने किया। उन्होंने कहा कि भारत की नारियां दुर्गा, सरस्वती और लक्ष्मी की स्वरूप होती है। पूर्व राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि पूरी दुनियां में भारत ही एक ऐसा देश है जहां नारी को देवी का रूप माना जाता है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को आज महिलाओं को विधायिका, कार्यपालिका और न्याय पालिका में आरक्षण देकर पुरुषों के बराबर खड़ा कर दिया हे। समूह के माध्यम से बहनों को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। इससे पूर्व उन्होंने बेटी पैदा होने पर बीस महिलाओं को बेबी किट एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत टीबी के पांच मरीजों को पोषण पोटली वितरित किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रम...