गौरीगंज, फरवरी 21 -- अमेठी। जिला मुख्यालय गौरीगंज से होकर गुजर रहे सुल्तानपुर-रायबरेली राजमार्ग से अमेठी रोड को जोड़ने वाले माधौपुर-पंडरी से रग्घूपुर होते हुए पूरे शुक्लन तक जाने वाला बाईपास मार्ग अब दुरुस्त किया जाएगा। शासन ने इस महत्वपूर्ण सड़क के सुदृढ़ीकरण और मरम्मत कार्य के लिए 2 करोड़ 42 लाख 29 हजार रुपये के बजट को मंजूरी प्रदान कर दी है। प्रथम चरण में 23 लाख 65 हजार रुपये की धनराशि भी जारी कर दी गई है। जल्द ही विभाग द्वारा सड़क पर कार्य शुरू कराया जाएगा। यह बाईपास क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि इसी मार्ग पर असैदापुर वार्ड में प्रस्तावित बस अड्डा भी चिन्हित किया गया है। भविष्य में यातायात के दबाव को कम करने और शहर के अंदर जाम की समस्या से राहत दिलाने में यह मार्ग अहम भूमिका निभाएगा। वर्तमान में सड़क पर बड़े-ब...