देवघर, जुलाई 10 -- देवघर कार्यालय संवाददाता। विश्वप्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेका 2025 का उद्घाटन गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार को किया गया। कांवरिया पथ में बिहार-झारखंड सीमा दुम्मा में सूबे के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडेय और श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर देवघर विधायक सुरेश यादव, सारठ विधायक उदय शंकर सिंह, जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुमार, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख मौजूद थे। इस अवसर अपने संबोधन के क्रम में मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि कांवरियों की सेवा, शिव की सेवा है। आने वाले समय में दुम्मा से क्यू कॉम्पलेक्स यानी वैद्यनाथ मंदिर तक कांवरिया फ्लाई - ओवर बनेगा। इससे भक्तों को सड़क पार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह काम अगले मेले तक हो जाएगा। मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.