बोकारो, जून 10 -- बोकारो थर्मल। नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट क्षेत्र के पलामू पंचायत के रामारहिया गांव में नहाने के दौरान नदी में डूबने से सुगनी कुमारी (11 वर्ष) की मौत हो गयी है। बच्ची मूल रूप से बरी पंचायत के गरड़ी गांव की रहने वाली थी। चार दिन पहले वह अपने नाना सोनाराम गंझू के घर आयी थी। यहां गांव समीप दुमूहान नदी नहाने गयी थी। उस दौरान वह डूबी गयी। शाम को जब वह घर नहीं पहुंची, तब गांव के अन्य लोग खोजने लगे। इस दौरान नदी में बच्ची का शव तैरते हुए मिला। शाम को ही शव को गांव ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...