दुमका, मार्च 16 -- दुमका, प्रतिनिधि। उपराजधानी दुमका में होली धूमधाम से मनाया गया। इस बार लोगों ने शहर में दो दिनों तक होली का पर्व मनाया। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर बड़ी संख्या में लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की मस्ती में डूबे दिखे। होली के त्योहार पर सभी वर्ग के लोगों ने शामिल होकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। पारंपरिक गीतों पर झूमते-नाचते लोगों का उत्साह इस दौरान देखते ही बन रहा था। दुमका शहर में सुबह से ही होली शुरू हो गई। बच्चों की टोली को भी हाथों में पिचकारी लिए सड़कों पर लोगों को रंग लगाते देखा गया। होली खेलने में महिलाएं भी पीछे नहीं रही। महिलाओं ने आपस में एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली का त्योहार मनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...