दुमका, दिसम्बर 31 -- दुमका, प्रतिनिधि। ठंड बढ़ने के साथ दुमका शहर और आसपास के प्रमुख पिकनिक स्थलों पर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। जिले में वर्ष 2025 के अंतिम मंगलवार को विभिन्न पिकनिक स्पाटों पर पिकनिक मनाने वालों की भारी भीड़ देखी गई। सुबह से ही परिवारों, दोस्तों के समूह, छात्र-छात्राओं और पर्यटकों का आवागमन शुरू हो गया था। जो देर शाम तक जारी रहा। जिले के प्रमुख पर्यटन एवं पिकनिक स्थल लोगों की चहल-पहल से गुलजार नजर आए। मंगलवार की सुबह होते ही शहर और आसपास के इलाकों से लोग अपने-अपने साधनों से पिकनिक स्थलों की ओर निकल पड़े। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर जलप्रपात, पहाड़ी क्षेत्र, पार्क, सेल्फी ब्रिज में लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे। कई परिवार अपने साथ घर से बने व्यंजन लेकर पहुंचे, तो वहीं कुछ लोगों ने स्थानीय दुकानों और ठेलों पर चाट-प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.