दुमका, दिसम्बर 16 -- दुमका, प्रतिनिधि।दुमका के मुफस्सिल थाना अन्तर्गत फिटकोरिया गांव में दो महिला की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गई है। दोनों का शव आग से जला हुआ था। पुलिस को आशंका है कि दोनों महिला की मौत आग तापने के दौरान झुलस कर हो गई है। यह घटना रविवार को देर रात की है। परिजनों ने घटना की जानकारी सोमवार को दोपहर में मुफस्सिल थाना की पुलिस को दिया। सूचना मिलने के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजेएमसीएच भेज दिया। दोनों महिला रिश्ते में सास और बहू थी। 40 वर्षीय बहू बृस्पतिया देवी फिटकोरिया गांव की निवासी है, जबकि रिश्ते की 60 वर्षीय सास मेघिया देवी कुछ ही दूरी पर रहती थी। सास बृस्पतिया देवी के घर आई थी। बृस्पतिया के बच्चे घर पर नहीं थे। घर में केवल सास और बहू ही थी। बृस्पति...