दुमका, अक्टूबर 12 -- झारखंड के दुमका में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के हंसडीहा में दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक की मौत हो गई है। घटना हंसडीहा-भागलपुर मुख्य मार्ग पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के महादेव गढ़ गांव के समीप शनिवार की रात हुई। मृतकों की पहचान हंसडीहा थाना क्षेत्र के भाटीन गांव निवासी शिवशंकर महतो, हंसडीहा थाना क्षेत्र के बेलटीकरी गांव के विभीषण महतो और दुमका नगर थाना क्षेत्र के सोनुआडंगाल निवासी मनंजय कुमार दास के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक दुमका नगर थाना क्षेत्र के सोनुआडंगाल निवासी मनंजय कुमार दास ड्यूटी के बाद अपनी बाइक से हंसडीहा की ओर अपने घर लौट रहा था। इधर, हंसडीहा थाना क्षेत्र के भाटीन गांव निवासी शिवशंकर महतो व बेलटीकरी गांव निवासी विभीषण महतो एक ही बाइक से हंसडीहा-भागलपुर मुख्य मार्ग पर जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.