दुमका, नवम्बर 11 -- दुमका। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य की रजत जयंती (25 वर्ष) पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दुमका में रन फॉर झारखंड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह दौड़ डीसी चौक से प्रारंभ होकर धर्मस्थान, टाटा शोरूम, टावर चौक और गांधी मैदान होते हुए इनडोर स्टेडियम में संपन्न हुई। इस अवसर पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि रन फॉर झारखंड राज्य की एकता, जोश और विकास की भावना का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध झारखंड के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने झारखंड @25 थीम के माध्यम से राज्य की गौरवशाली एकता और उन्नति का संदेश दिया। द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.