दुमका, सितम्बर 9 -- दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के निर्देशानुसार दुमका प्रखंड में विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य विभिन्न पेंशन योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना, वृद्धा पेंशन योजना, सर्वजन पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं से संबंधित लाभुकों की समस्याओं का समाधान करना है। कैंप में विशेष रूप से आधार सीडिंग की समस्या के समाधान पर जोर दिया गया। ऐसे लाभुक जिनका आधार बैंक खाते से लिंक नहीं था या जिनकी राशि डीबीटी के माध्यम से नहीं पहुँच पा रही थी, उनकी समस्याओं का निवारण किया गया। मईया सम्मान योजना के अंतर्गत रुकी हुई राशि की जांच की जा रही है तथा समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। कुल 3265 लाभुकों को चिन्हित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.