दुमका, फरवरी 12 -- दुमका, प्रतिनिधि। इंटर स्टेट माइग्रेट वर्कर यूनियन का एक प्रतिनिधि मंडल ने दुमका उपायुक्त के माध्यम से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उन्होंने दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर कोयला, पत्थर, चिप्स आदि लदे भारी वाहनों के दिन में परिचालन पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि इस मार्ग पर भारी मालवाहक वाहनों के अनियंत्रित एवं तेज गति से परिचालन के कारण आए दिन गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिसमें गरीब एवं निर्दोष लोगों की असमय मृत्यु हो रही है। यह मार्ग आम जनता, मजदूरों, विद्यार्थियों, महिलाओं तथा दैनिक रोजगार हेतु आने-जाने वाले लोगों का मुख्य रास्ता है। माइग्रेट वर्कर यूनियन ने मांग की है कि दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर कोयला, पत्थर, चिप्स आदि लदे भारी मालवाहक वाहनों के लिए स्पष्...