दुमका, फरवरी 12 -- दुमका। प्रतिनिधि दुमका के टोंगरा थाना क्षेत्र में मोहनपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 71वर्षीय वृद्ध रताई हेम्ब्रम की मौत हो गई,जबकि उसकी पत्नी सुंदर मुर्मू गंभीर रुप से जख्मी हो गई है। यह घटना शनिवार को देर शाम में हुई थी। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए दुमका के फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था,जहां वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी पत्नी को अस्पताल के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार दोनों वृद्ध दम्पति साप्ताहिक हाट से सामान की खरीदारी कर वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दिया था। घटना में वृद्ध का दोनों हाथ व पैर टूट गया था,जबकि उसकी पत्नी का दोनों हाथ टूट गया है। नगर थाना की पुलिस ने शव को अपने क...