दुमका, जून 20 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका जिला कांग्रेस कार्यालय में दुमका जिला महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मार्था टुडू की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक की गई। मार्था टुडू की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिला महिला कांग्रेस के कार्यों और गतिविधियों की समीक्षा की गई। मार्था टुडू ने कहा कि जिला और प्रखंडों में कांग्रेस सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ना और महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देना है। कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी को मजबूत बनाने और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक मंच प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर प्रखंड का विस्तार किया गया और सदस्यों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.