दुमका, दिसम्बर 25 -- दुमका, प्रतिनिधि। साल 2025 उपराजधानी दुमका में पर्यटक के क्षेत्र में बेहतर उपलब्धी भरा रहा। पूर्व में जहां दुमका के कुमड़ाबाद में मयुराक्षी नदी पर झारखंड का सबसे लंबा 2340 मीटर पुल सेल्फी ब्रिज बनकर तैयार हुआ था। वहीं 25 जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड का पहला दुमका जिला अंतर्गत मयूराक्षी नदी पर स्थित मसानजोर डैम परिसर में इको फ्रेंडली रिसोर्ट का किया उद्घाटन कर राज्य वासियों को पर्यटक के क्षेत्र में पहला सौगात दिया। वन विभाग की ओर से बने करीब 7 करोड़ की लागत से इको फ्रेंडली रिसोर्ट का यह प्रोजेक्ट झारखंड में सैलानियों के लिए पहला तोहफा था। वन विभाग की ओर से कुल 25 इको कॉटेज बनाया गया है। जिसके निर्माण में विदेशी लकड़ी का इस्तेमाल की गई है। मसानजोर में करीब 80 फिट ऊंचाई पर प्रकृतिक छटाओं से भरपूर यह स्थल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.