दुमका, सितम्बर 7 -- दुमका। अनन्त चतुदर्शी पर्व पर शनिवार को महिलाओं व पुरूष ने व्रत रखा। सुबह से ही दुमका के धर्मस्थान, डंगालपाड़ा, ठाकुरबाड़ी सहित अन्य मंदिरों में जाकर पूरे विधि-विधान के साथ पुरोहित अनन्त धागे को एक खीरे में लपेटकर पूजा स्थल में रखा। साथ में फल, फूल एवं अन्य पूजा साम्रगी सहित दक्षिणा पुरोहित को दिया। इसके बाद पुरोहित ने सभी व्रतियों के हाथों में पुष्प देकर उनसे सकंल्प कराया इसके बाद एक तांबे के परात में रखे दूध, शक्कर एवं दही पर उसे अर्पित कराया। पुरोहित ने संकल्प कराने के बाद भगवान अनन्त की कथा को सुनाया। बाद में खीरे में लपटे अनन्त धागे को सभी व्रतियों के हाथों में देकर उस परात में तीन बार परिक्रमा कराया। इसके बाद सभी ने अपने-अपने अनन्त को लेकर बांधा। उक्त धागे को पुरूष दाहिने हाथ व महिलाएं बाए हाथ में बांधती हैं। धाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.