दुमका, जनवरी 3 -- दुमका, प्रतिनिधि।दुमका के मुफस्सिल थाना अन्तर्गत बड़तल्ली गांव के पास दो बाइक की टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना में घायल एक युवक शब्बीर अंसारी गंभीर रूप से जख्मी है। उसे बेहतर इलाज के लिए दुमका के पीजेएमसीएच के चिकित्सकों ने बाहर रेफर कर दिया है। यह घटना शुक्रवार को सुबह में हुई। जानकारी के अनुसार एक बाइक में शब्बीर अंसारी व फिरोज अंसारी और दूसरी बाइक में शंकर टुडू व सुभाष टुडू सवार थे। दोनों बाइकों के बीच बड़तल्ली गांव के पास आपस में टक्कर गई और चारों युवक रोड में गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने चारों युवकों को इलाज के लिए दुमका के पीजेएमसीएच में भर्ती कराया है। शब्बीर अंसारी का एक पैर टूट गया है। शब्बीर अंसारी एवं फिरोज अंसारी एक बाइक में सवार होकर मधुवन से गांदो की ओर आ रहा था,जबकि शंकर ट...