दुमका, जनवरी 29 -- दुमका, प्रतिनिधि। पीएम श्री राजकीय बुनियादी विद्यालय रसिकपुर में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दुमका जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार मौजूद रहे। विद्यालय की प्राचार्य प्रियंका कुमारी ने उनका शॉल एवं बुके देकर सम्मान किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस विद्यालय ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...