दुमका, अगस्त 9 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज जिला दुमका के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष गंगाधर शर्मा की अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड के जननायक स्वर्गीय शिबू सोरेन के निधन पर एक शोक सभा आयोजित कर दिशोम गुरु स्व शिबू सोरेन को श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। जिला अध्यक्ष गंगाधर शर्मा ने कहा की गुरुजी के आकस्मिक निधन पर पूरे झारखंड में शोक का लहर दौड़ पड़ा। पूरा मौके प्रदेश महासचिव डॉ विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि शिबू सोरेन एक महान क्रांतिकारी नेता थे। वो जन जन के मसीहा एवं पीड़ितों के बुलंद आवाज थे। वो न्याय एवं सच्चाई के लिए सदैव संघर्षशील रहे। प्रदेश महासचिव जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि गुरुजी हमेशा हम लोगों के दिल में रहेंगे। मौके प्रदेश सचिव पवन शर्मा, जिला महासचि...