दुमका, जून 3 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात किया। आईजी दुमका शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बुके देकर उनका अभिवादन किया। आईजी दुमका शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री के अलावे डीजीपी रांची अनुराग गुप्ता, मुख्यमंत्री के अपर सचिव अविनाश कुमार, रेल डीजी अनिल पालटा, डीजी वॉयरलैस कम्युनिकेशन प्रशांत कुमार के अलावे सभी वरीय अधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...