चतरा, जनवरी 15 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शहर के बाइपास रोड स्थित दुबे लॉज परिसर में 26 जनवरी से 1 फरवरी तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन का शुभारंभ 26 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे संत, महात्माओं की अगुवाई में नगर भ्रमण करते हुए भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। कथा का समापन 1 फरवरी को भंडारे के आयोजन के साथ किया जाएगा। ज्ञान यज्ञ के दौरान देश के प्रख्यात संतों द्वारा श्रीमद्भागवत गीता, वैदिक संस्कृति एवं जीवन मूल्यों पर प्रवचन दिए जाएंगे। प्रतिदिन सायं 4 बजे से सायं 7 बजे तक प्रवचन का समय निर्धारित किया गया है। आयोजकों के अनुसार चतरा की धरती पर पहली बार वैष्णव परंपरा के प्रतिष्ठित संत पधार रहे हैं। प्रमुख रूप से परम पूज्य श्रीमद् विश्वकसेनाचार्य श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के शिष्य पूज्य श्री लक्ष्मी प्रपन्न ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.