मऊ, अगस्त 14 -- मधुबन। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर मधुबन क्षेत्र के दुबारी में हरख सिंह और उल्लास सिंह की धरती पर हर घर तिरंगा यात्रा का प्रतिनिधित्व कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान के प्रतिनिधि शिवप्रकाश उपाध्याय सुब्बी ने किया। इस दौरान दुबारी मोड़ से सैकड़ों की संख्या में लोगों ने काली चौरा तक प्रतिभा किया। लोगों के हाथों में तिरंगा झंडा और भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। मंत्री प्रतिनिधि ने सर्व प्रथम शहीदों को नमन किया। कहा कि अमर शहीदों के बलिदान के स्वरूप ही हम आज आजादी की सांस ले रहे हैं और अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सूर्यभान राजभर, संतोष तिवारी, कौशल चौहान, प्रभात तिवारी, अशोक सिंह, संजीव पाल, रमेश पाण्डेय, अजय मल्ल आदि भाजपा नेता रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.