बस्ती, मार्च 16 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा नेतृत्व की सहमति के बाद रविवार को महराजगंज के नए भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा हो गई। मंच से जिला चुनाव अधिकारी ओंकार केशरी ने अशोक उर्फ संजय पांडेय के नाम की घोषणा की। संजय पांडेय निवर्तमान जिलाध्यक्ष हैं और उन पर शीर्ष नेतृत्व ने दुबारा भरोसा जताया है। जिलाध्यक्ष केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के भरोसेमंद हैं। घुघली के भुवना निवासी 54 वर्षीय संजय पांडेय लॉ ग्रेजुएट हैं। इनके पिता स्व. लालजी पांडेय जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे हैं और जब महराजगंज गोरखपुर में था तो भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे। तीन बार भाजपा से विधायक का चुनाव भी लड़े हैं। नए जिलाध्यक्ष गांव के बूथ अध्यक्ष से राजनीति शुरू की और मंडल पदाधिकारी बने। भाजपा युवा मोर्चा में जिला मंत्री, दो बार जिला मंत्री और एक बार जिला उपाध्यक...