मोतिहारी, अक्टूबर 8 -- छौड़ादानो, नि.सं.। दरपा थाना क्षेत्र के दुबहा गांव में मंगलवार की शाम चार बजे के लगभग पोखर के पानी में डूब जाने से एक 12 वर्षीया लड़की की मौत हो गई। जबकि एक अन्य किशोरी की स्थिति नाजुक बताई जाती है। परिजन उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए आदापुर पीएचसी ले गए थे। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी रेफर कर दिया है। दुबहा गांव निवासी पन्नालाल पासवान की पुत्री लालसा कुमारी 12 वर्ष और मुकेश पासवान की पुत्री पल्लवी कुमारी 13 (वर्ष) गांव के अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे। इसी क्रम में खेलते-खेलते पोखर के अन्दर चले गए। जहां लालसा कुमारी डूबने लगी। उसे बचाने के लिए जब पल्लवी गयी तो वह भी डूबने लगी। उनको पानी में डूबता देख अन्य बच्चों ने शोर मचाया। शोर ...