लखनऊ, जुलाई 19 -- लखनऊ। एलडीए के प्रवर्तन जोन-7 की टीम ने शनिवार को दुबग्गा थानाक्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान अवैध रूप से किये जा रहे तीन व्यावसायिक निर्माणों को सील किया गया। जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लल्ला यादव व अन्य की ओर से दुबग्गा में जेहटा काकोरी रोड पर अवैध निर्माण कराया जा रहा था। लीलाखेड़ा में लगभग 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर दुकानों का निर्माण कराया जा रहा था। इसी तरह अवधेश कुमार की ओर से दुबग्गा में जेहटा काकोरी रोड पर झाकर बाग चौराहे के पास चन्द्रावली हॉस्पिटल के बगल में लगभग 150 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा था। मोहम्मद उमर की ओर से दुबग्गा में बेगरिया रोड पर व्यावसायिक कॉम्पलेक्स का निर्माण कराया जा रहा था। प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.