लखनऊ, नवम्बर 21 -- दुबग्गा आवास विकास क्षेत्र में गुरुवार देर रात करीब 10 बजे एक बेकाबू ट्रक बिजली के दो खंभों से टकरा गया। इस भीषण टक्कर के कारण दोनों बिजली के पोल जमीन पर गिर गए, जिससे क्षेत्र की बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। सबसे बड़ी समस्या यह रही कि पोल गिरने से छन्दोईयां का मुख्य रास्ता भी पूरी तरह से बाधित हो गया था, जिससे लोगों का आवागमन रुक गया। घटना की सूचना मिलते ही बिजली कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत का कार्य शुरू किया। इसके बाद लेसा टीम ने शुक्रवार शाम तक नए पोल लगाकर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को बहाल कर दिया। करीब 20 घंटे बाद बिजली सप्लाई चालू होने से स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है। इसके साथ ही, बाधित हुए रास्ते को भी साफ कर दिया गया है और आवागमन सुचारु रूप से फिर से चालू हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.