लखनऊ, फरवरी 11 -- दुबग्गा मंडी में मछली बेचने आ रहे वैन सवार चार लोगों को तेज रफ्तार ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को ट्रामा सेंटर भेजा। जहां डॉक्टर वैन चालक को मृत घोषित कर दिया। वैन सवार तीन लोग को भर्ती कर लिया। जहां डॉक्टर ने एक की हालत गंभीर बताई। कानपुर देहात के शिवली थानाक्षेत्र के मैथा निवासी संजय सिंह सेंगर (34) वैन मालिक थे। छोटे भाई हिमांशु ने बताया कि मंगलवार को भाई वैन लेकर कस्बे के हर्ष सिंह, पप्पू सिंह और पप्पू कश्यप के साथ लखनऊ मछली बेचने के लिए निकले थे। पप्पू कश्यप मछली का काम करते है। मंगलवार को लखनऊ स्थित दुबग्गा मछली मंडी जा रहे थे। तभी मछली मंडी के पास सामने से आ रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली वैन से जा टकराई। पुलिस न...