मेरठ, जून 28 -- मेरठ। साइबर अपराधियों ने मेरठ के एक युवक को दुबई में ड्रग्स के साथ गिरफ्तार बताकर उसकी बहन को चार घंटे डिजिटल अरेस्ट रखा। एक लाख रुपये की रकम मांगी और 50 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। पूरे घटनाक्रम के दौरान युवक का मोबाइल नंबर लगातार कवरेज क्षेत्र से बाहर और व्यस्त बताता रहा। बाद में जब युवक से परिजनों ने फोन पर बात की तो डिजिटल अरेस्ट किए जाने का खुलासा हुआ। लिसाड़ी गेट पुलिस को तहरीर दी गई है। थाने पर पीड़िता बेहोश हो गई। लिसाड़ी गेट के रशीदनगर ढलाई वाली गली निवासी 25 वर्षीय इलमास पुत्र राशिद जनवरी में सऊदी अरब के ताबुक शहर में नौकरी करने गया था। इलमास तीन बहनों में अकेला भाई है। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे इलमास की बहन हिना के मोबाइल पर अंतरराष्ट्रीय नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। इस व्हाट्सएप नंबर पर इलमास का फोटो लगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.