देवरिया, अक्टूबर 12 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए दुबई गए एक युवक की शनिवार की भोर में मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना घर आते ही परिवार में मातम छा गया। अब परिजनों शव को गांव मंगाने में जुटे हुए हैं। सलेमपुर कोतवाली के ग्राम भीमपुर के रहने वाले रामसरीखन रजक (40) पुत्र स्व.चंद्रशेखर प्रसाद दुबई में रहते थे। 12 जुलाई को मां के निधन पर वह अपने घर आए। मां का क्रियाक्रम करने के बाद वह 10 अगस्त को पुन: दुबई के लिए चले गए। वह दुबई में कार्य करते थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात उनको बेचैनी होने लगी। जिसके बाद वह फर्श पर सो गए। शनिवार की सुबह जब उनके कमरे में रहने वाले साथी उन्हें उठाने गए तो वह नहीं उठ सके। जब जांच कराया तो उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही दुबई में रह रहे गांव के धर्मेंद्र रजक, प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.