रांची, फरवरी 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। दुबई में फंसे गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिले के 14 में से 11 प्रवासी मजदूरों की सुरक्षित वापसी हो गयी है। ये जानकारी राज्य प्रवासी कंट्रोल रूम ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर दी है। कंट्रोल रूम ने कहा है कि दुबई में कार्यरत झारखंड के 14 प्रवासी मजदूरों के बकाया वेतन एवं सुरक्षित स्वदेश वापसी संबंधित शिकायत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई। दुबई स्थित भारतीय दूतावास के साथ समन्वय से मंगलवार को 11 मजदूरों की सुरक्षित वापसी हुई है। जानकारी के मुताबिक, घर लौटने वाले 11 मजदूरों बुधवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट, कोलकाता पहुंचे, जहां से सभी को बस से हावड़ा स्टेशन के लिए रवाना किया गया, ताकि वे अपने-अपने घरों तक पहुंच सकें। वतन लौटने के बाद मजदूर...