पलामू, जनवरी 8 -- छतरपुर, प्रतिनिधि। दुबई में काम करने गए पलामू जिले के नौडीहा थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव निवासी प्रवासी मजदूर 38 वर्षीय सुनील चंद्रवंशी की 2 जनवरी की मौत हो गई। शव का अंतिम संस्कार गुरुवार को पैतृक गांव में किया गया। बुधवार की शाम में शव घर आया था। गांव में शव पहुंचते ही दोनों बेटियां और एक पुत्र, उससे लिपटकर शोक में चित्कारने लगे। घटना से पूरा गांव शोक में डूब गया है। संबंधित पंचायत समिति सदस्य सरिता देवी ने बताया कि गांव के लिए यह बड़ी ही दुखद घटना हो गई है। मात्र 3 माह पहले दो वर्ष के वीजा पर फीडर का काम करने के लिए सुनील, दुबई गए थे। उनकी मौत से का एकमात्र कमाऊ सदस्य का संरक्षण परिजनों पर से उठ गया है। परिजनों ने बताया कि सेफ्टी बेल्ट टूट जाने के कारण उनकी मौत हो गई। महज 7 फीट की दूरी पर गिर गए थे। परिजनों को आशंका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.