मुरादाबाद, फरवरी 14 -- दुबई में नौकरी लगवाने के नाम पर संभल के युवक ने मूंढापांडे क्षेत्र निवासी दिव्यांग से दो लाख रुपये ठग लिए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने रिपोर्ट में दुबई भेजकर गलत काम करवाने और मारपीट करने का आरोप भी लगाया है। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव रोंडा निवासी शकील अहमद पैर से दिव्यांग है। शकील के अनुसार उसके गांव में संभल के सरायतरीन निवासी वाजिद आलू की खेती करता था। एक दिन उसने कहा कि उसका परिचित व्यक्ति दुबई में नौकरी लगवा देगा। उसने संभल के ही हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन इलाके के मोहल्ला नवादा निवासी अशरफ उन नबी उर्फ इमरान से मुलाकात कराई। अशरफ ने पीड़ित से कहा कि दुबई में नौकरी के लिए दो लाख रुपये देने होंगे। पीड़ित ने सात बार में दो लाख रुपये अशरफ को दे दिए। इसके बाद अशरफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.