सिद्धार्थ, जनवरी 10 -- शोहरतगढ़। बढ़नी ब्लॉक के नेशनल हाइवे किनारे नवयुवक ग्राम पंचायत क्रिकेट क्लब सिसवा चौराहा की तरफ से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को दुफेड़िया व रोमनदेई टीम के बीच खेला गया। दुफेड़िया ने रोमनदेई को दो विकेट से हराकर फाइनल मैच जीतकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। विजेताव उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत नव युवक क्रिकेट क्लब सिसवा चौराहा की तरफ से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में 32 टीमों ने प्रतिभागिता किया। पिछ्ले एक सप्ताह से खेल प्रेमियों ने क्रिकेट खेल का आनंद भीषण ठण्ड में उठाया। फाइनल मुकाबला शुक्रवार को दुफेड़िया व रोमनदेई टीम के बीच खेला गया। दुफेड़िया के कप्तान शफी ने टॉस जीतकर क्षेत्र रक्षण करने का फैसला किया। रोमन देई की टीम ने दस ओवर में 71 रन बनाई। लक्ष्य का प...