गुड़गांव, फरवरी 6 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मिलेनियम सिटी की मुख्य सड़कों पर दुपहिया वाहन चालकों के लिए सफर सुरक्षित नहीं है। कई मुख्य और अंदरुनी सड़कों के किनारों पर गहरे गड्ढे हैं। इनकी बेरीकेडिंग नहीं होने की वजह से हादसे का खतरा बना रहता है। शुक्रवार को हिन्दुस्तान टीम ने सड़कों की पड़ताल की, जो असुरक्षित हैं। सर्दर्न पेरिफेरियल रोड (एसपीआर) पर द्वारका एक्सप्रेसवे से उतरने के बाद बाईं तरफ बरसाती नाले का निर्माण किया गया है। सड़क और बरसाती नाले के बीच में करीब 25 फीट लंबा और चार फीट गहरा गड्ढा है। खास बात यह है कि रात के समय एसपीआर पर स्ट्रीट लाइट नहीं जलती है। इस गड्ढे की बेरीकेडिंग नहीं की गई है। इससे कभी भी बड़ा हादसा घटित हो सकता है। एसपीआर पर इस तरह के कई गड्ढे हैं, जो हादसे को न्यौता दे रहे हैं। गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड ...