सिमडेगा, फरवरी 23 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के गांगुटोली पारिस में डिकन जेम्स समद का पुरोहिताभिषेक समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर बिशप बिंसेंट बरवा की अगुवाई में पुरोहिताभिषेक समारोह की धर्मविधि संपन्न कराई गई। जहां उनका सहयोग दर्जनों पुरोहितों ने किया। मौके पर मिस्सा गीत का संचालन कोयल दल के द्वारा किया गया। बिशप ने अपने संदेश में कहा कि ईश्वर की कृपा व वरदान के बिना हमारे जीवन में कुछ नहीं है। हम सभी ईश्वर के पवित्र इच्छा से ही दुनिया में भेजे गए हैं। मानव जाति प्रभु येसू के बताए मार्ग पर चलकर सफलता प्राप्त करें। पुरोहिताभिषेक ईश्वर का दिया हुआ वरदान है। उन्होंने कहा कि पुरोहितों को ईश्वर दुनिया में शांति, न्याय और भाईचारा लाने के लिए हुआ है। आज के युग में पुरोहिताई जीवन जीना कठिन है। बिशप ने कहा कि पुरोहित ईश्वर के चरव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.