सिमडेगा, अगस्त 12 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। संत जेवियर कॉलेज सिमडेगा में सत्र 2025-29 बीए एवं बीकॉम नए सत्र की कक्षाएं सोमवार से ओरियंटेशन कार्यक्रम के साथ शुरु हुई। मौके पर कॉलेज के उपाध्यक्ष रेक्टर फा पियुस खलखो, प्राचार्य डॉ फा रोशन बा:, बर्शर सह उप प्राचार्य फा ब्रुनो टोप्पो मुख्य रुप से उपस्थित थे। स्वागत भाषण प्राचार्य डॉ फा रोशन बा: ने किया। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं कॉलेज स्टाफ का परिचय कराया। फा रोशन ने छात्र जीवन में अनुशासन एवं समय पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संत जेवियर कॉलेज की पहचान आप जैसे होनहार छात्रों से है। वहीं फा ब्रुनो टोप्पो ने कहा कि दुनिया में ज्ञान का भंडार अथाह है। आप सभी छात्र ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस ज्ञान का अपने अंदर भंडारण करें। बूंद बूंद से घड़ा भरता है। रोजाना कुछ नया सिखने की कोशिश करें। उन्होंने कहा ...