नई दिल्ली, फरवरी 6 -- पाकिस्तान की खस्ता आर्थिक स्थिति और बदहाली किसी से छिपी नहीं है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाल ही में खुद इस बात को स्वीकार किया कि दुनिया के सामने हाथ फैला फैला कर अब उनका सिर शर्म से झुक गया है। इस बीच अब एक और ऐसी खबर सामने आई है जो पाकिस्तान की बदहाली की गवाही दे रही है। दरअसल बीते दिनों मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि यहां लोग रातों रात सड़कों पर बने मैनहोल, यानी गटर के ढक्कन गायब कर दे रहे हैं। इस तरह के कई मामले सामने आने के बाद अब सरकार को आगे आना पड़ा है और इन चोरों के लिए सख्त सजा का फरमान जारी किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मैन होल कवर के गायब होने की सबसे बड़ी वजह देश आर्थिक स्थिति ही है, जहां लोग इन कवरों को बेचकर पैसा कमाने के लिए इनकी चोरियां कर रहे हैं। इससे परेशान होकर पंज...