प्रधान संवाददाता, जनवरी 5 -- विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग तमिलनाडु के महाबलीपुरम से गोपालगंज के रास्ते बिहार में प्रवेश कर गया है। ढाई हजार किमी से अधिक की दूरी तय कर पहुंचा शिवलिंग पांच जनवरी को गोपालगंज के बलथरी के लिए रवाना होगा। चैनपट्टी में इसका स्वागत होगा। यह शिवलिंग बिहार के पूर्वी चंपारण स्थित कल्याणपुर प्रखंड के कैथवलिया के विराट रामायण मंदिर में 17 जनवरी को स्थापित होगा। ये बातें श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि ईशान-संहिता के अनुसार इसकी नरक निवारण चतुर्दशी के दिन शिवलिंग की उत्पत्ति हुई थी और पहली बार श्रद्धालुओं ने भगवान् शिव की पूजा शिवलिंग के रूप में की थी। उन्होंने दावा किया कि सहस्रशिवलिंग की स्थापना पिछले हजार वर्षों में नहीं हुई है। अत: यहां पर पीठ-...