मुंगेर, मई 5 -- सहरसा, रंजीत। दुनिया का सबसे तेज उड़ान भरने और शिकार करने में माहिर अमेरिकन पक्षी पेरेग्रीन फाल्कन सहरसा में दिखा। सहरसा जिले के नवहट्टा से सलखुआ तक लगभग 35 किमी की दूरी में कोसी नदी और तट पर सर्वेक्षण के दौरान पक्षी विशेषज्ञ को कई तरह के पक्षी दिखे, लेकिन पेरेग्रीन फाल्कन का दिखना सबसे सुखद संयोग रहा। दरअसल, पेरेग्रीन फाल्कन दुनिया में इकलौता शक्तिशाली पक्षी है जिसके पास उड़ान और शिकार दोनों की गजब क्षमता है। यह 400 किमी प्रति घंटे की गति क्षमता से पंजे से झपट्टा मारते शिकार करने के लिए जाना जाता है। यह 13 से 23 इंच लंबा होता है और इसके पंखे का स्पैन 29 से 47 इंच तक का होता है। सहरसा जिले में नवहट्टा के पास दिखा पेरेग्रीन फाल्कन मादा था, जिसका आकार नर की तुलना में 30 फीसदी बड़ा यानी डेढ़ किलोग्राम का होता है। इसे शाहीन बाज के...