नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- वोक्सवैगन ग्रुप को इस साल यानी 2025 के पहले 9 महीनों में अपनी ग्लोबल डिलीवरी में हल्की ग्रोथ दर्ज की है। खासकर दुनियाभर के प्रमुख बाजारों में इसका प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। यूरोप में ग्रुप ने 29 लाख व्हीकल की डिलीवरी की, जो साल-दर-साल 4.1% की वृद्धि दर्शाता है। पश्चिमी यूरोप, मध्य और पूर्वी यूरोप में बिक्री में सुधार दर्ज किया गया, जबकि कंपनी के घरेलू बाजार, जर्मनी में डिलीवरी में 4.6% की वृद्धि देखी गई। उत्तरी अमेरिका में डिलीवरी 7.8% घटकर 708,800 व्हीकल रह गई। संयुक्त राज्य अमेरिका में यह गिरावट और भी तेज रही, जहां बिक्री में 9.3% की गिरावट आई। जिसका मुख्य कारण मौजूदा टैरिफ-संबंधी दबाव था। हालांकि, दक्षिण अमेरिका में डिलीवरी 14.9% बढ़कर 481,800 व्हीकल की रही। इस बीच, एशिया-प्रशांत क्षेत्र में डिलीवरी 2.8% घटकर ...