लखीमपुरखीरी, मई 26 -- लखीमपुर। दुधवा बफर जोन से लेकर दक्षिण खीरी तक एक बार फिर बाघ और तेंदुए हमलावर हो गए हैं। तीन दिनों से लगातार हमले हो रहे हैं। इन हमलों में अब तक चार लोग घायल हो चुके हैं। वन विभाग का मानना है कि इस समय बाघ और तेंदुए ठिकाने की तलाश में नहीं बल्कि पानी के लिए भटककर आ जा रहे हैं। वन विभाग ने लोगों को ताकीद किया है कि खेत में अकेले न जाएं। कई हफ्तों तक शांत रहने के बाद एक बार फिर बाघ व तेंदुओं के हमले शुरू हो गए हैं। ये हमले दुधवा बफर जोन और दक्षिण खीरी के क्षेत्र में हुए हैं। सबसे पहले धौरहरा वन रेंज में शुक्रवार को जंगल में काम कर रहे दो लोगों पर तेंदुए ने हमला किया। इनमें एक ज्यादा घायल हो गया। इसके बाद शनिवार को दक्षिण खीरी के गोला वन रेंज में खेत पर काम कर रहे किसान पर बाघ ने हमला कर दिया। बफर जोन के मझगई रेंज में र...