लखीमपुरखीरी, मार्च 11 -- दुधवा टाइगर रिजर्व में अब घड़ियालों पर भी अध्ययन होगा। लखनऊ के कुकरैल घड़ियाल पुनर्वास केंद्र से लाकर इस बार घड़ियाल के 65 बच्चे घाघरा नदी में छोड़े गए हैं। अब बायोलॉजिस्टों व विभाग की टीम इनके प्राकृतवास व जीवन पर अध्ययन करेगी। दुधवा का कतर्निया घाट सेंच्युरी क्षेत्र घड़ियालों की पसंदीदा जगह बन रहा है। जंगल के अंदर से बहने वाली गेरुआ व घाघरा नदी में घड़ियाल पाए जाते हैं। घड़ियालों की निगरानी के साथ ही अब उनके जीवन पर भी अध्ययन किया जाएगा। दरअसल फरवरी में ही लखनऊ के घड़ियाल पुनर्वास केंद्र कुकरैल से घड़ियाल के 65 बच्चों को कतर्निया लाया गया। इनको घाघरा नदी में छोड़ दिया गया है। दुधवा के अधिकारियों के मुताबिक, नदी में छोड़े गए बच्चों की उम्र करीब तीन साल है। इनमें से ज्यादातर का जन्म 2022 में हुआ था। बच्चों की लंबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.