लखीमपुरखीरी, मार्च 26 -- दुधवा टाइगर रिजर्व में ऊर्जाचलित बाड़े में रह रहे गैंडों को खुले जंगल में आजाद घूमने का एक और मौका मिलेगा। इसके लिए दुधवा प्रशासन ने गैंडों की आजादी का दूसरा चरण शुरू किया है। इसके तहत बुधवार को मॉकड्रिल की गई। उम्मीद है कि तीन दिन के अंदर यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। दुधवा टाइगर रिजर्व में गैंडों का 46 सदस्यीय परिवार रहता है। अब तक गैंडों को दो अलग-अलग ठिकानों पर रखा जाता था। ये सभी गैंडे एक बाड़े में रहते हैं। तीन साल पहले यह फैसला लिया गया कि गैंडों को भी दूसरे वन्यजीवों के साथ जंगल में खुला छोड़ दिया जाए। पर यह प्रयोग पहली बार होने जा रहा था, इस लिहाज से असम के विशेषज्ञों की सलाह ली गई। इसके बाद नवंबर में तीन गैंडों का चुनाव किया गया। इनमें दो मादा और एक नर गैंडा था। इन गैंडों को बाकायदा रेडियो कॉलर आईडी भी पहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.