लखीमपुरखीरी, जून 21 -- दुधवा पर्यटन परिसर सभाकक्ष में समीक्षा के दौरान केन्द्रीय मंत्री पर्यावरण वन एवं जलवायु भूपेन्द्र यादव और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अरुण कुमार सक्सेना ने दुधवा पार्क प्रशासन के अधिकारियों को सम्मानित किया। दुधवा के वन्य जीवों की विविधता के बारे में जानकारी ली। सलूकापुर में गैण्डा मानीटरिंग, पेट्रोलिंग व रेस्क्यू आपरेशन में उपयोग किए जाने वाले हाथियों के विषय में जानकारी ली। दुधवा के जलमग्न जंगलों और दलदली घास के मैदानों की सुरक्षा और गश्त में भूमिका निभाने वाले चाराकटर व महावतों से भी चर्चा की। इसके बाद थारू जनजातीय ग्राम बलेरा में लोगों से संवाद किया। दुधवा की जैव विविधता का पर्यटकों को घुमाने के लिए 90 नेचर गाइडों में से महिला गाइड देवकी राना, घुमनी, गायत्री राना, अनुरूपा, प्रिया राय को सम्मानित किया। इसके अलावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.