बिजनौर, मार्च 21 -- अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में अब दुधवा की तर्ज पर स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स वन्य जीवों की सुरक्षा करेंगी। शिकारियों से लेकर लकड़ी माफिया पर शिकंजा कसेगी। जिले में स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स का गठन होगा। इसके लिए डीएफओ ने चीफ वाइल्ड़ लाइफ वार्डन को पत्र लिखा है। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही अमानगढ़ में वन्य जीवों की सुरक्षा स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स करेंगी। अमानगढ़ में बड़ी संख्या में वन्य जीव रहते हैं। वन्य जीवों का दीदार करने के लिए विदेशों से भी लोग आकर जंगल सफारी का आनंद ले रहे हैं। अमानगढ़ में 32 बाघ, 65 गुलदार, 100 से अधिक हाथी, भालू, लंगूर आदि वन्य जीव रहते हैं। अमानगढ़ में वन्य जीवों की सुरक्षा और लकड़ी माफिया पर नजर रखने को स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स का गठन होगा। इसे लेकर डीएफओ ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिख दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.